पावर हाऊस के दो मोहल्ले से सटोरिये गिरफ्तार, 7 हजार जब्त
भिलाई नगर, 30 जनवरी। छावनी पुलिस ने 300 मीटर के भीतर सट्टा पट्टी जमा कर लोगों से हार जीत का दांव लगवा रहे दो-दो आरोपियों को गिरफ्तार कर इनसे लगभग 7 हजार रूपये जब्त किए हैं। आरोपी सटोरियों के खिलाफ सार्वजनिक द्युत (छत्तीसगढ़ संशोधन) अधिनियम 1976 की धारा 4(क) के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है।
छावनी पुलिस ने बताया कि पावर हाउस कैम्प-2 क्षेत्र के चौरसिया होटल के सामने और देना बैंक के पीछे सटोरियों को गिरफ्तार किया गया है। मुखबिर से सूचना मिली कि कसाई मोहल्ला कैम्प-2 नहर के ऊपर मोहम्मद आसिफ वल्द मोहम्मद रऊफ सट्टा पर्ची के माध्यम से सट्टा अंक व रूपया लेकर सट्टा नामक जुआ खिला रहा है। मुखबिर के बताये स्थान पर घेराबंदी कर रेड किया तो आरोपी मोहम्मद आसिफ पिता मोहम्मद रऊफ (35 वर्ष) निवासी कसाई मोहल्ला, नहर के पास केम्प-2 के कब्जे से नगद 3 हजार 570 रूपये, सट्टा पट्टी और पेन जब्त की गयी। वहीं कुछ दूरी पर देना बैक के पीछे स्वीपर मोहल्ला में संजय चौधरी नामक व्यक्ति सट्टा पर्ची के माध्यम से सट्टा अंक व रूपया लेकर सट्टा नामक जुआ खिला रहा था। आरोपी संजय चौधरी पिता रामदयाल चौधरी (32 वर्ष) निवासी देना बैक के पीछे, स्वीपर मोहल्ला सडक-8 को भी पकड़ा गया। आरोपी से नगदी रकम 3 हजार 410 रूपये, सट्टा पट्टी बरामद की गयी है।

