*शराब के लिए रूपये नहीं दिए तो निठल्ले एवं नशे के आदि बेटे ने माँ पर किया चाकू से हमला, छावनी पुलिस ने किया जुर्म दर्ज*

*शराब के लिए रूपये नहीं दिए तो निठल्ले एवं नशे के आदि बेटे ने माँ पर किया चाकू से हमला, छावनी पुलिस ने किया जुर्म दर्ज*


शराब के लिए रूपये नहीं दिए तो निठल्ले एवं नशे के आदि बेटे ने माँ पर किया चाकू से हमला, छावनी पुलिस ने किया जुर्म दर्ज

भिलाई नगर, 30 जनवरी। घर में निठल्ला और नशे के आदी बेटे ने अपनी माँ पर चाकू से हमला कर दिया। रिपोर्ट पर छावनी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 294, 323, 327, 506 के तहत अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है। पुलिस ने बताया कि 45 वर्षीय शिवरात्रि बाई वर्मा निवासी शारदा पारा, कैम्प-2 भैरव बस्ती कबाड़ी का काम करती है। उसका छोटा लड़का ईश्वर वर्मा कोई काम नही करता और आए दिन नशा करने के लिये पैसे की मांग करता है, नहीं देने पर चाकू दिखाता है। शनिवार की शाम उसने शराब के लिए रूपये की मांग करते हुए अपने पिता और बड़े भाई पुनेश्वर वर्मा से मारपीट शुरू कर दी। फिर माँ से शराब पीने के लिये रूपये मांगे और मना करने पर उसके हाथ पर चाकू से मार दिया। बीच बचाव करने पुनेश्वर आया तो उससे भी मारपीट की। सभी को जान से मारने की धमकी देते हुए घर से निकल गया।