चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज के कर्मचारी कल से शुरू करेंगे अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल,
भिलाई नगर 1 फरवरी । जन स्वास्थ्य कर्मचारी यूनियन द्वारा नियमितीकरण एवं संविलियन की मांग को लेकर जारी क्रमिक भूख हड़ताल के आंदोलन को कल 2 फरवरी से चन्दूलाल चन्द्राकर मेडिकल कालेज अस्पताल के मुख्य गेट के पास अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल की शुरुआत की जाएगी।
आज तक 8 घण्टे का क्रमिक भूख हड़ताल चल रहा था । अब चंदूलाल चंद्राकर पुण्य तिथि के अवसर पर उक्त आंदोलन के तहत अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल प्रारंभ की जाएगी । प्रथम दिवस सुमित परगनिहा युवा बैठेंगे,उसी के साथ साथ 24 घण्टे आंदोलनरत कर्मचारी पंडाल में रहेंगे। कल के कॉर्यक्रम को शुरुआत करने के लिए पूर्व विधायक जनक लाल ठाकुर, अधिवक्ता राजकुमार गुप्ता,स्थानीय और राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन के पदाधिकारी गण, नगरीय निकाय सफाई कामगार यूंनियन के पदाधिकारी, किसान संगठन के पदाधिकारी, महिला संगठन के पदाधिकारी शामिल होंगे। जब तक मांगो को लेकर सरकार गम्भीर होकर ध्यान नही देगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा। आंदोलन में मोनिका, अनीता, सुनीता, लोकेश्वरी, देवराज, धनुष, रूपेश, किरण, लोमेश, नीलेश, लक्ष्मण, पदमा , कलादास इस आंदोलन में शामिल हैं।

