CG Breaking News : इंटर्नशिप पूरी करने वाली डॉक्टर ने अस्पताल में लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

CG Breaking News : इंटर्नशिप पूरी करने वाली डॉक्टर ने अस्पताल में लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस


सीजी न्यूज ऑनलाइन 17 नवंबर । बिलासपुर के सिम्स अस्पताल परिसर में 2018 बैच की मेडिकल छात्रा और हाल ही में इंटर्नशिप पूरी करने वाली डॉ. भानुप्रिया सिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

जानकारी के अनुसार, डॉ. भानुप्रिया अंबिकापुर जिले के सुपरी पीएचसी में पदस्थ थीं और पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बिलासपुर आई हुई थीं। घटना के समय वह सिम्स हॉस्टल में अपनी सहेलियों से मिलने गई थीं।
अभी तक आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। सिम्स प्रबंधन ने मृतका के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच में जुट गई है।