डीपीएस मरोदा कैंपस से एक परिवार के चार सदस्य सहित 233 नए पॉजिटिव मरीज मिले, 715 ने की रिकवरी, पॉजिटिविटी की दर इकाई अंक में सिमटी
दुर्ग 1 फरवरी। जिला दुर्ग में आज 233 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं जबकि 715 संक्रमित मरीजों ने स्वस्थ होकर वापसी की है। इलाज के दौरान आज भी दो संक्रमित मरीजों की मौत हुई है । डीपीएस मरोदा कैंपस से एक ही परिवार के 4 सदस्य संक्रमित मिले हैं। इसमें तीन बच्चे शामिल हैं।
जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ गंभीर सिंह ठाकुर ने बताया कि जिले में आज नए कोरोनावायरस जो की पहचान के लिए विभिन्न जांच केंद्रों से कुल 2721 सैंपल एकत्रित किए गए थे। जिसमें 233 की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव प्राप्त हुई है। जिसके कारण कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट घटकर 8.5% रह गई है। जो कि जिले के लिए अत्यधिक राहत का संदेश है। डीपीएस स्कूल बरोदा कैंपस से एक ही परिवार के चार सदस्य संक्रमित पाए गए हैं । जिसमें से एक 39 वर्षीय महिला एक 13 वर्ष एवं एक कुछ महीने का बालक भी संक्रमित पाया गया है। साथ ही एक 7 वर्ष की बालिका भी संक्रमित मिली है। इसके अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन से एक पुरुष का भी संक्रमित पाया गया है। डॉ ठाकुर ने बताया कि जिले में कोरोना महामारी का संक्रमण कम हो रहा है। पॉजिटिविटी इकाई अंक में पहुंच गई है। फिर भी सावधानी ही इस महामारी से बचाव एवं सुरक्षा है। इसके अलावा डॉ ठाकुर ने जिले के पात्र नागरिकों से समीप के टीकाकरण केंद्र में पहुंचकर टीका लगाने की अपील भी की है।

