भिलाई नगर 16 नवंबर । सट्टा पट्टी लिखने वाले के विरूद्ध दुर्ग पुलिस ने कार्यवाही की। 10 नग सट्टा पट्टी एवं नगदी रकम 6700 रूपये के साथ महिला को गिरफ्तार किया गया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर ने बताया कि अवैध जुआ सट्टा खिलानो वालो के खिलाफ प्रवाही अभियान चलाया जा रहा हैं । इसी क्रम में आज जरिये मुखबिर आजाद चौक में सूचना मिला कि शिवाजी मार्ग के पास राम नगर में हारून निशा नाम की एक महिला की विभिन्न प्रकार के अंको के द्वारा रूपये पैसे का हारजीत का सट्टा पट्टी नामक जुआ खिला रही हैं। मुखबिर के बताये जगह पर जाकर घेराबंदी कर एक महिला को पकडे जिसका नाम पता पुछने पर उसने अपना नाम हारून निशा पति वाजिद बेग उम्र 63 वर्ष साकिन शिवाजी मार्ग वार्ड न0 26 राम नगर भिलाई बतायी। जिसके पास से नगदी 6700 रूपये एवं 10 नग सट्टा पट्टी कोरा कागज व लाईन एवं पीला रंग जिसमें अंको के आगे रूपये का दाव लगा लिखा है। दो डाट पेन बरामद किया। आरोपिया का कृत्य अपराध थारा 6 छत्तीसगढ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 का पाये जाने से मौके में गिरफ्तार कर आरोपिया के विरूद्ध थाना वैशाली नगर मे अपराध क्रमांक 201/2024 धारा 6 छत्तीसगढ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 का अपराध पंजीबद्ध कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक ममता अली शर्मा थाना प्रभारी वैशाली नगर, उप निरीक्षक उदय शंकर झा, आरक्षक 139 कपिल चौधरी, आरक्षक 1304 आसिफ आलम, आरक्षक 1079 नियाज खान एवं महिला आरक्षक 1281 सरिता गौतम की सराहनीय भूमिका रही।

