विवाहिता के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गोपालगंज बिहार से सुपेला पुलिस ने किया गिरफ्तार, 3 साल से था फरार
भिलाई नगर 2 फरवरी । बलात्कार के आरोपी को दुर्ग पुलिस ने गोपालगंज ( बिहार ) से गिरफ्तार किया है। तीन साल आरोपी फरार चल रहा था। जगह बदल – बदल कर गिरफ्तारी से बचने का प्रयास कर रहा था।
सुपेला पुलिस द्वारा तीन साल पुराने महिला से बलात्संग के मामले में गिरफ्तारी के लिए मुखबीर सूचना के आधार पर गोपालगंज बिहार पुलिस पार्टी भेजा गया था । उक्त मामले में आरोपी को गिरफ्तार करने में पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है । आरोपी रवि रंजन कुमार पिता शंभू प्रसाद उम्र 36 साल निवासी ग्राम बतरदे मटियाटोला थाना बरोली जिला गोपालगंज ( बिहार ) को गिरफ्तार कर आज रिमांड पर भेजा गया है । पीड़िता मल्लाह पारा सुपेला में किराये का मकान लेकर अपने पति व बच्चों के साथ रहती थी । आरोपी इनके पति के साथ एक बार घर आया था । इनके पति के गैरहाजिरी में एक दिन घर आ गया और डरा धमका कर बलात्कार किया था । उसके बाद पीड़िता का कुछ वीडियो बनाकर दबाव डालकर लगातार दैहिक शोषण करता रहा । प्रार्थिया के रिपोर्ट पर थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 301 / 2020 धारा 376 ( 2 ) ( ढ ) . 493 , 506 भादवि दर्ज कर विवेचना में लिया गया था । पुलिस पार्टी जब गोपालगंज ( बिहार ) पहुंची तब भी आरोपी पुलिस को चकमा देकर भागता रहा । बड़ी कठिनाई के बाद आरोपी को पकड़ा जाया जा सका । इस कार्यवाही में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक सुरेश ध्रुव , उप निरी , लखेश गंगेश प्र . आर . संतोष शर्मा एवं आरक्षक विकास तिवारी का विशेष योगदान रहा ।

