बाबा सिद्दीकी मर्डर केस : लॉरेंस विश्नोई गैंग के मुख्य शूटर बहराइच से गिरफ़्तार

बाबा सिद्दीकी मर्डर केस : लॉरेंस विश्नोई गैंग के मुख्य शूटर बहराइच से गिरफ़्तार


सीजी न्यूज ऑनलाइन 11 नवंबर । बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में यूपी पुलिस ने एक बड़ी सफ़लता हासिल करने का दावा किया है.

रविवार को यूपी एसटीएफ़ की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि बाबा सिद्दीकी मामले में लॉरेंस विश्नोई गैंग के मुख्य शूटर शिव कुमार उर्फ़ शिवा और उसके चार साथियों को बहराइच से गिरफ़्तार किया गया है.

बाकी चार अभियुक्तों के नाम हैं- अनुराग कश्यप (शूटर धर्मराज का भाई), ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, आकाश श्रीवास्तव और अखिलेंद्र प्रताप सिंह.

12 अक्टूबर को रात 11.30 बजे महाराष्ट्र के ठाणे में राज्य सरकार के पूर्व मंत्री और अभिनेता सलमान ख़ान के क़रीबी बाबा सिद्दीकी की गोली मार करहत्या कर दी गई थी.

पुलिस के अनुसार, इस हत्या में तीन शूटर शामिल थे जिनमें दो शूटर धर्मराज कश्यप और गुरमेल सिंह को मौके पर ही गिरफ़्तार कर लिया गया था, जबकि तीसरा शूटर शिव कुमार फ़रार हो गया था.

यूपी एसटीएफ़ का कहना है कि गिरफ़्तार अभियुक्तों ने कबूल किया था कि जेल में बंद कुख्यात अपराधी लॉरेंस बिश्नोई के इशारे पर उन्होंने क़त्ल को अंजाम दिया था. साथ ही ये भी बताया था कि महाराष्ट्र निवासी शुभम लोनकर और जालंधर के यासीन अख़्तर इन शूटरों के गाइड और मददगार थे.

एसटीएफ़ के अनुसार, मुंबई पुलिस ने तीसरे शूटर शिव कुमार की गिरफ़्तारी के लिए यूपी पुलिस से मदद मांगी थी. (bbc.com/hindi)