*बहू को जबरन घर से निकालने का प्रयास करने वाले सास, ससुर और देवर के खिलाफ जुर्म दर्ज, माडल टाउन का मामला*

*बहू को जबरन घर से निकालने का प्रयास करने वाले सास, ससुर और देवर के खिलाफ जुर्म दर्ज, माडल टाउन का मामला*


बहू को जबरन घर से निकालने का प्रयास करने वाले सास, ससुर और देवर के खिलाफ जुर्म दर्ज, माडल टाउन का मामला

भिलाई नगर, 2 फरवरी। बीती दोपहर माडल टाउन में बहू को जबरन घर से निकालने के प्रयास में उससे तथा पोते पोती से मारपीट करने वाले सास-ससुर और देवर के खिलाफ स्मृति नगर चौकी में धारा 294, 323, 34 व 506 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया गया है। 

एसआई तेजराम कँवर ने बताया कि माडल टाउन सड़क-8 निवासी 40 वर्षीय शारदा वर्मा ने बताया कि उनके पति किसी काम से कोर्ट गए थे तभी दोपहर सवा 1 बजे ससुर जयराम महतो आया और बच्चों को आवाज लगाकर दरवाजा खोलने बोला। शारदा के पुत्र राजवर्धन ने दरवाजा खोला तो ससुर अंदर कमरे में आए और शारदा का समान उठा घर से निकलने कहा। तभी सास छुन्नु देवी व देवर आनंद वर्मा भी आए और शारदा को घर से बाहर निकालने लगे। शारदा ने मना किया तो तीनों ने एक राय होकर गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। बेटे राजवर्धन वर्मा व बेटी श्रेयांसी प्रियल को मारने लगे। मारपीट में शारदा के हाथ, पीठ, कमर, राजवर्धन के गले में खरोच तथा श्रेयांशी प्रियल के सीने में चोट आई है। शारदा ने पति को फोन कर जानकारी दी और उनके आने के बाद स्मृति नगर चौकी में रिपोर्ट दर्ज करवायी है।