*बड़ी खबर – असदुद्दीन ओवैसी के काफिले में हुई जोरदार फायरिंग*

*बड़ी खबर – असदुद्दीन ओवैसी के काफिले में हुई जोरदार फायरिंग*


बड़ी खबर – असदुद्दीन ओवैसी के काफिले में हुई जोरदार फायरिंग

उत्तर प्रदेश, 3 फरवरी। उत्तर प्रदेश के मेरठ में असदुद्दीन ओवैसी की कार पर फायरिंग का चौंका देने वाली घटना सामने आई है। एआईएमआईएम अध्यक्ष ओवैसी ने खुद ट्वीट कर इस घटना की जानकारी दी है।पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी के काफिले पर उत्तर प्रदेश में पांच राउंड गोलियां चलाई गई हैं।

वह हापुड़ जिले के पिलखुवा से एक सभा करके गाजियाबाद की तरफ लौट रहे थे। गाजियाबाद में डासना टोल प्लाजा के नजदीक उनके काफिले पर पांच गोलियां चलाई गई हैं। उनकी कार में गोलियों के निशान साफ दिख रहे हैं। घटना के बाद ओवैसी ने कहा कि मैं सुरक्षित हूं।