चार ने मिलकर महिला का बाल पकड़ घसीटते हुए जमकर पीट, मामला नंदिनी थाना का
भिलाई नगर, 4 फरवरी। नंदिनी थाना अंतर्गत माटरा गांव में पुरानी रंजिश के चलते चार लोगों ने मिलकर एक महिला को जमकर पीट दिया। महिला की कमर, पीठ, गर्दन में चोट आई है। नंदिनी पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी रूपराम साहू ऊर्फ रूप, गणेश, रामजी तथा कौशिल्या साहू के खिलाफ धारा 294, 323, 34 व 506 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम माटरा निवासी मंटोरिया मंडावी ने पुलिस को बताया कि बीती रात्रि 8 बजे घर में बहु संतोषी मंडावी के साथ वह खाना बना रही थी। पुत्र बिसम्भर पानी चलाने खेत गया था कि उसी समय गांव के रूपराम साहू ऊर्फ रूप अपने बेटे गणेश, रामजी तथा भाई बहू कौशिल्या साहू के साथ उसके घर के सामने आकर पुरानी रंजिश की बात को लेकर गालियाँ बकने लगे। मंटोरिया ने घर के सामने गली में निकल कर मना किया तो रूप साहू, कौशिल्या ने उसका बाल पकड़ कर जमीन पर घसीटने लगे। पीड़िता को जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्का से मारपीट की। उसे मिलकर सभी पीटने लगे तो पड़ोसी विजय गोड, बहू संतोषी मंडावी एवं गांव के रोमा साहू ने बीचबचाव किया तो सभी वहाँ से निकल गए।

