उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ सपत्नीक पहुंचे राजधानी रायपुर, एयरपोर्ट पर राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने किया आत्मीय स्वागत

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ सपत्नीक पहुंचे राजधानी रायपुर, एयरपोर्ट पर राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने किया आत्मीय स्वागत


सीजी न्यूज ऑनलाइन 06 नवंबर। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ अपनी धर्मपत्नी डॉ. सुदेश धनखड़ के साथ राजधानी रायपुर पहुँचे। उपराष्ट्रपति श्री धनखड़ का स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आत्मीय स्वागत किया।राज्य अलंकरण एवं राज्योत्सव के समापन समारोह के मुख्य अतिथि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ है। आज राज्य अलंकरण समारोह में उप राष्ट्रपति के हाथों विभिन्न क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले विभूतियों को छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण सम्मानित किया जाएगा।