पिता के ईलाज के लिए लाखों के जेवरात बेचने निकली बेटी का जेवर बॉक्स हुआ चोरी, जाँच में जुटी नेवई पुलिस
भिलाई नगर, 5 फरवरी। सीधी मध्यप्रदेश की मूल निवासी 30 वर्षीय सोना साहू नेहरू नगर में पीजी है। वह पिता के गंभीर रूप से बीमार होने पर उपचार के लिए अपनी ज्वेलरी बैग में बेचने निकली थी लेकिन जेवरात भरा बैग ही चोरी हो गया। बीमार पिता का आकस्मिक निधन होने के कारण सोना मध्यप्रदेश चली गई और अब लौट कर उसने नेवई थाना में रिपोर्ट दर्ज करवायी है।
पुलिस ने बताया कि 30 वर्षीय सोना साहू नियोगी हाउस विद्या विहार कालोनी नेहरू नगर में पीजी रह कर बीसीए कर रही है। सितंबर 2021 में उसके पिता का स्वास्थ्य खराब होने से उनका ईलाज वह एम्स रायपुर से करवा रही थी। पिता के ईलाज हेतु सोना को रूपयों की आवश्कता होने पर वह अपने जेवरात 6 नग सोने की अगूँठी, 1 नग प्लेटिनम की अगूँठी एवं 2 जोड़ी सोने का कान का टाप्स बेचने सफेद रंग की छोटे डिब्बे में रखकर काली रंग के बड़े बैग में लेकर 10 सितंबर को सुबह 9 बजे अपने पीजी रूम से निकलकर रिसाली स्थित सहेली ज्वेलर्स आई। जो बंद होने पर अपनी फ्रैंड रोमिता महाजन जो मैत्री नगर रिसाली में रहती है, के घर आ गयी। करीब दो घण्टा रोमिता के घर रही। इस दौरान बैग को रखकर उनके पड़ोसी के घर तथा दो बार मुंह हाथ धोने रोमिता के बाथरूम गई। जब पड़ोसी के घर से आई तब रोमिता का भाई घर पर था। फिर सोना ने अरूणा शर्मा के घर ज्वेलरी बेचने जाने के लिये फोन किया तो उनका लड़के प्रवेश ने फोन उठाया और बोला कि मम्मी घर पर नहीं है, शाम को ज्वेलरी बेचने जायेंगे। फिर सोना बैग लेकर रोमिता के घर से निकल आई। अपने रूम 11ः30 बजे जाकर देखी तो मेरे बैग में रखे सफेद रंग का ज्वेलरी बॉक्स नहीं था। उसने तुरंत रोमिता को फोन कर बताया कि बैग में ज्वेलरी वाला डब्बा नहीं है, तुम निकाली हो क्या? जिस पर वह बोली कि मै तुम्हारे साथ थी। सोना को संदेह है कि ज्वेलरी बाॅक्स रोमिता एवं उसके भाई पराग ने ही निकाल लिया होगा। उपचार के दौरान 5 अक्टूबर को सोना के पिता का निधन होने की वजह से वह दो तीन माह सिंगरौली में थी। वहाँ से आकर उसने नेवई थाना में रिपोर्ट दर्ज करवायी है।

