भिलाई ब्रेकिंग : दीपावली पर्व पर घर पर झालर लगाने छत पर चढ़ा युवक, हाई टेंशन लाइन की आया चपेट में, इलाज के दौरान मौत

भिलाई ब्रेकिंग : दीपावली पर्व पर घर पर झालर लगाने छत पर चढ़ा युवक, हाई टेंशन लाइन की आया चपेट में, इलाज के दौरान मौत


भिलाई नगर 01 नवंबर। वैशाली नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत वृंदा नगर कैंप एक में दीपावली पर्व पर घर पर झालर लगाने छत पर चढ़ा युवक हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ गया। जिसे गंभीर अवस्था में बी एम शाह अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। मृतक के दो छोटे-छोटे बच्चे भी हैं।
वैशाली नगर थाना प्रभारी श्रीमती ममता अली शर्मा से प्राप्त जानकारी के मुताबिक दीपावली पर्व के अवसर पर घर पर रोशनी करने के लिए कल शाम को दीपक देशमुख निवासी वृंदा नगर शिव मंदिर के पास छत पर झालर लगाने के लिए चढ़ा था । इसी दौरान छत के ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन लाइन के चपेट में आ गया । जिसे घायल अवस्था में इलाज के लिए बी एम शाह अस्पताल ले जाया गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं जिसकी उम्र क्रमशः एक 2 वर्ष का एवं में 4 वर्ष का है। इस घटना के बाद से दीपावली की खुशियां पूरे मोहल्ले में मातम में तब्दील हो गई। वैशाली नगर पुलिस के द्वारा मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया गया है।