सांसद के खेत में केबल वायर की चोरी, केयरटेकर की रिपोर्ट पर पुराने भिलाई थाने में मामला दर्ज

सांसद के खेत में केबल वायर की चोरी, केयरटेकर की रिपोर्ट पर पुराने भिलाई थाने में मामला दर्ज


भिलाई नगर 29 अक्टूबर । पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के अंतर्गत दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल के खेत उरला खार में लगे सबमर्सिबल पंप के केबल वायर चोरी कर अज्ञात आरोपी फरार हो गया। केयरटेकर की रिपोर्ट पर से पुराने विलायत पुलिस द्वारा अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।

पुरानी भिलाई पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक कृष्ण मोहन यादव पिता महेंद्र सिंह यादव 31 वर्ष रिसाली भाठा में रहता है। उरला खार स्थित सांसद विजय बघेल के खेत बाड़ी का देख रेख का काम करता है। कि 27 अक्टूबर को रोज की तरह उरला खार स्थित खेत की देख रेख के लिए गया था। करीबन शाम 05.30 बजे खेत में बने कमरा में ताला लगाकर अपने घर रिसाली चला गया था। 28 अक्टूबर को सुबह करीबन 08.00 बजे उरला खार स्थित खेत आया तो देखा खेत में बने कमरे का ताला टुटा हुआ था, उसमें अंदर रखे सबमर्शिबल मोटर केबल वायर 500 फीट 2.5 एमएम एवं खेत में लगे दो सबमर्शिबल मोटर का केबल वायर करीबन 35 फीट 2.5 एमएम कुल कीमती करीबन 45000 रूपये को किसी अज्ञात चोर द्वारा काटकर चोरी कर ले गया। केयरटेकर कृष्ण मोहन यादव की रिपोर्ट पर से पुरानी भिलाई पुलिस द्वारा अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 305(a)-BNS, 331(4)-BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।