*शासकीय आईटीआई पावर हाउस मैदान में अर्धनग्न अवस्था में खून से लथपथ मिला युवक का शव, हत्या की आशंका मौके पर पहुंची पुलिस*

*शासकीय आईटीआई पावर हाउस मैदान में अर्धनग्न अवस्था में खून से लथपथ मिला युवक का शव, हत्या की आशंका मौके पर पहुंची पुलिस*


शासकीय आईटीआई पावर हाउस मैदान में अर्धनग्न अवस्था में खून से लथपथ मिला युवक का शव, हत्या की आशंका मौके पर पहुंची पुलिस

भिलाई नगर 7 फरवरी । खुर्सीपार थाना क्षेत्र के अंतर्गत शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान  (आईटीआई) भिलाई पावर हाउस के मैदान में आप सुबह तड़के 6:00 बजे के करीब अज्ञात युवक का शव खून से लथपथ अर्धनग्न अवस्था में पढ़ा हुआ था मॉर्निंग वॉक करने वाले व्यक्ति द्वारा इसकी सूचना खुर्सीपार पुलिस को दी गई घटनास्थल पहुंच की खुर्सीपार पुलिस ने युवक की हत्या की आशंका व्यक्त की है। शव के आसपास शराब की बोतल एवं कपड़े भी पढ़े हुए हैं। घटनास्थल अति संवेदनशील क्षेत्र है इसके पूर्व भी इस प्रकार की घटना हो चुकी है शासकीय आईटीआई में घटनास्थल के समीप महिला प्रशिक्षण का छात्रावास भी स्थित है।

खुर्सीपार थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा ने बताया कि आज सुबह सैर पर निकले किसी अज्ञात के द्वारा शासकीय आईटीआई परिसर के खेल मैदान में खून से लथपथ किसी अज्ञात युवक का शव पड़ा होने की सूचना दूरभाष पर दी गई थी सूचना मिलते ही पुलिस के द्वारा तत्काल घटनास्थल पहुंचकर मौका मुआयना किया गया। 25 से 30 वर्षीय की युवक का अर्धनग्न अवस्था में शव पड़ा हुआ था जिसके चेहरे पर चोट के निशान देखे गए खून से सना हुआ था प्राथमिक तौर पर युवक की हत्या का अंदेशा है । घटना की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय ध्रुव एवं नगर पुलिस अधीक्षक छावनी कौशलेंद्र पटेल भी पहुंच गए । सर्वप्रथम युवक की शिनाख्त के प्रयास पुलिस के द्वारा किए जा रहे हैं जांच के लिए विशेषज्ञ टीम में फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी घटनास्थल पहुंच गए। शव के आसपास शराब की कई खाली बोतल और डिस्पोजल पानी पाउच पड़े हुए थे। जिनमें खून के छींटे भी थे । युवक का सिर बड़े-बड़े पत्थरों से कुचल दिया गया ऐसा प्रतीत हो रहा है। आस पास पड़े पत्थर खून से सने हुए नजर आ रहे थे। फिलहाल खुर्सीपार पुलिस के द्वारा मर्ग कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी गई है।

शाम ढलते ही मैदान में शराबियों का रहता है जमावड़ा

गवर्नमेंट आईटीआई में प्रातः रोज शाम ढलते ही असामाजिक तत्व दारू और नशीली चीजों का सेवन करने आईटीआई ग्राउंड का सहारा लेते हैं। लेकिन पुलिस प्रशासन असामाजिक तत्वों के ऊपर किसी तरह की कोई भी करवाई नहीं करती । जिस वजह से यहां इस प्रकार की घटनाएं होने की संभावना बनी रहती है । पूर्व में भी कई युवक की हत्या कर शव को किसी खेल मैदान में छोड़कर आरोपी फरार हो गए थे।