भिलाई नगर 25 अक्टूबर । सेंट थॉमस कॉलेज रूआबांधा के गणित व कंप्यूटर विभाग द्वारा बनाये गए ज़ैगाइस्ट मंच के अंतर्गत कई कार्यक्रम किये जाते है, जिसमे गणित व कंप्यूटर के विद्यार्थी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते है। इसी कड़ी में सामुदायिक कार्यक्रम 2024-25 का आयोजन किया गया. जिसमे शा. प्रा. शाला रूआबांधा के 50 विद्यार्थियों को महाविद्यालय परिसर में सम्मान लाया गया व उन्हें खेल खेल में गणित तथा कंप्यूटर की शिक्षा निः शुल्क दी गयी। यह सामुदायिक कार्यक्रम पिछले बारह वर्षों से अनवरत चलती आ रहा है. सेंट थॉमस कॉलेज रूआबांधा और शा. प्रा. शाला रूआबांधा के बीच पांच वर्षों का एम ओ यू भी हस्ताक्षर किया गया। शा. प्रा. शाला के विद्यार्थियों को नोटबुक व अन्य स्टेशनरी सामग्री निःशुल्क वितरित की गयी।
कार्यक्रम के प्रारम्भ में, गणित व कंप्यूटर विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. सुजा वर्गीस ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की जानकारी प्रस्तुत की। कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्रिंसिपल डॉ. एम. जी. रायमोंन ने शा. प्रा. शाला रुआबांधा के विद्यार्थियों को कार्यक्रम का हिस्सा बनने हेतु धन्यवाद प्रस्तुत किया एवं शाला के प्रधान पाठिका को भी आभार प्रकट किया। डॉ रोयमोंन ने बताया कि कंप्यूटर वर्तमान समय के लिए बहुत ही उपयोगी है और इसी तरह गणित की उपयोगिता पर भी उन्होंने अपनी बात रखी, उन्होंने कहा कि बिना गणित के किसी भी विषय का विस्तार नहीं है, सभी विषयों को समझने के लिए गणित की आवश्यकता होती है और भविष्य में भी यह कार्यक्रम कराते रहने हेतु प्रेरित किया।
कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. प्रीती जैन व मिस ज्योति देवांगन ने कार्यक्रम की सफलता हेतु सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में विभाग अन्य प्राध्यापक डॉ. संतोष कुमार मिरि, डॉ. स्मिता सुरेश डेनियल, मिस के. मंजू करुणाकरण. श्री नेत्र कुमार गुप्ता. मिस आरती यादव, मिस आरती साहू व तकनिकी सहायता के लिए श्री पुष्कर वर्मा उपस्थित थे।

