यूथ सिख सेवा समिति के अध्यक्ष सरदार इंद्रजीत सिंग छोटू ने घोषित की कार्यकारिणी, 13 वरिष्ठ जनों को बनाया संरक्षक, 7 विशेष सलाहकार, शिक्षा, विवाह एवं खेलकूद समिति भी बनायी

भिलाई नगर 25 अक्टूबर । यूथ सिख सेवा समिति के अध्यक्ष सरदार इंद्रजीत सिंग छोटू के द्वारा कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। संरक्षक में कुल 13 वरिष्ठ जनों को स्थान दिया गया है। जिसमें सिख पंचायत गुरुद्वारा एवं समाजसेवी को शामिल किया गया है। विशेष सलाहकार समिति में कुल 7 लोगों को स्थान दिया गया है। इसके अलावा शिक्षा समिति, विवाह समिति एवं खेलकूद समिति का भी गठन किया है। जबकि कार्यकारिणी में 21 सदस्यों को स्थान दिया गया है।

कार्यकारिणी में मलकीत सिंघ लल्लू को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। हाउसिंग बोर्ड निवासी जसवंत सिंघ सैनी महासचिव होंगे। कार्यकारिणी में पांच उपाध्यक्ष, 11 सचिव दो मीडिया प्रभारी सहित 21 सदस्यी कार्यकारिणी में हर क्षेत्र के  लोगों को प्रतिनिधित्व दिया गया है।

इंद्रजीत सिंह छोटू ने यूथ सिख सेवा समिति के कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष के तौर पर सुपेला से रणजीत सिंह, हाउसिंग बोर्ड से हरनेक सिंह सैनी ,नेहरू नगर से करमजीत सिंह बेदी ,गुरु नानक नगर से पवित्र सिंह, सेक्टर 1 सरवन सिंह शम्मी, 11 सदस्यी सचिव में खुर्शीपार से विक्रम सिंघ, नेहरू नगर से सोम सिंघ, नेहरू नगर से मनमीत सिंह बेदी ,कैंप 2 से हरपाल सिंघ, गुरु नानक नगर से गुरप्रीत सिंघ हंस, कैंप 01 से मनजीत सिंघ, हुडको से  जसदेव सिंघ जब्बल, कैंप 01 से अवतार सिंघ, कोहका से निर्मल सिंघ धारीवाल ,न्यू खुर्शीपार  से इंद्रजीत सिंघ सैनी, सेक्टर 4 से जसवीर सिंघ, को कार्यकारिणी में सचिव का दायित्व सौपा गया है,।