*चौहान टाऊन की पार्किंग से वाहन चोरी, सेवानिवृत्त बुजुर्ग ने दर्ज कराई रिपोर्ट*

*चौहान टाऊन की पार्किंग से वाहन चोरी, सेवानिवृत्त बुजुर्ग ने दर्ज कराई रिपोर्ट*


चौहान टाऊन की पार्किंग से वाहन चोरी, सेवानिवृत्त बुजुर्ग ने दर्ज कराई रिपोर्ट

भिलाई नगर, 7 फरवरी। विद्युत विभाग से सेवानिवृत्त 66 वर्षीय राम भास्कर सोवले की स्कूटर चौहान टाउन के बी -1 पार्किग से अज्ञात चोर ने पार कर दी है। स्मृति नगर चौकी पुलिस ने सूचना पर धारा 379 के तहत जुर्म दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।

पुलिस ने बताया कि चौहान टाऊन जुनवानी बी-1 ब्लाक निवासी राम भास्कर सोवले ने 27 जनवरी सुबह करीब 7 बजे अपनी वाहन एक्टीवा क्रमाक सीजी 07 एई 3803 पार्किग में खड़ी कर जब अगले दिन 12 बजे ब्लाक से उतरे तो स्कूटर वहाँ नहीं था। काफी पता तलाश के बाद भी स्कूटर नहीं मिला तो उन्होंने स्मृति नगर चौकी पहुँच रिपोर्ट दर्ज करवायी है।