सीजी न्यूज ऑनलाइन 23 अक्टूबर । सर्पदंश मुआवजा की राशि निकालने के एवज में आमाबेड़ा (कांकेर) तहसील का बाबू को रिश्वत लेते एसीबी ईओडब्ल्यू की टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया है।
प्रार्थी अमर सिंह हुपेण्डी, ग्राम अर्रा, तहसील आमाबेड़ा, जिला-कांकेर द्वारा एन्टी करप्शन ब्यूरो, जगदलपुर में शिकायत की गई थी कि उनके चचेरे भाई राधेश्याम हुपेण्डी की सर्पदंश से मृत्यु पश्चात् शासन से मिलने वाली 4 लाख मुआवजा राशि की प्रक्रिया पूरी कराने के एवज में आमाबेड़ा जिला-कांकरे तहसील कार्यालय का बाबू पुरूषोत्तम सिंह गौतम ने 25,000 रूपये रिश्वत की मांग की है। जिसमें से 4,000 रुपए पहले ही ले लिया गया है। अब और रुपए की मांग कर रहा है। प्रार्थी रिश्वत नहीं देना चाहता था अपितु आरोपी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़वाना चाहता था। शिकायत सत्यापन के पश्चात् आज ट्रेप आयोजित कर आरोपी पुरूषोत्तम सिंह गौतम को प्रार्थी से अगली किश्त के रूप में 10,000 रु० रिश्वत अपने सहयोगी रेखचंद यादव के माध्यम से लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध धारा 7 पीसीएक्ट 1988 के प्रावधानों के तहत् कार्यवाही की जा रही है।

