*कोरोना संक्रमण की दर हुई 5%, शीघ्र ही पाबंदियां हटने की संभावना , आज मिले केवल 128 नए संक्रमित मरीज, 393 ने की स्वस्थ होकर वापसी*

*कोरोना संक्रमण की दर हुई 5%, शीघ्र ही पाबंदियां हटने की संभावना , आज मिले केवल 128 नए संक्रमित मरीज, 393 ने की स्वस्थ होकर वापसी*


कोरोना संक्रमण की दर हुई 5%, शीघ्र ही पाबंदियां हटने की संभावना , आज मिले केवल 128 नए संक्रमित मरीज, 393 ने की स्वस्थ होकर वापसी

दुर्ग 7 फरवरी । कोरोना महामारी से जिले में होने वाली मौतों का सिलसिला अभी भी जारी है। आज भी दो कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। जबकि आज केवल 128 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। जबकि पॉजिटिविटी की दर घटकर केवल 5% रह गई है जिले में कोरोना महामारी के कारण लगाई गई सारी पाबंदियां शीघ्र ही हट सकती है पॉजिटिविटी की दर 4% से अधिक होने के कारण ही सारे प्रतिबंध लगाए गए थे।

जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ गंभीर सिंह ठाकुर ने बताया कि जिले में आज नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान के लिए विभिन्न जांच केंद्रों से कॉल 2379 सैंपल एकत्रित किए गए थे जिसमें से केवल 128 की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है इसके उलट आज 393 संक्रमित मरीजों ने स्वस्थ होकर वापसी की है कोविड-19 के घटते संक्रमण के कारण जिले में पॉजिटिविटी की दर घटकर मात्र 5% रह गई है। आज भी दो संक्रमित मरीजों की मौत हुई है हालांकि जिले में इस महामारी के कारण लगातार मरीजों की मौत का सिलसिला जारी है। जिसे रोक पाने में स्वास्थ्य विभाग भी अब तक असफल रहा है।

पॉजिटिविटी की दर 4% से अधिक होने पर लगाई गई थी पाबंदियां

महामारी एक्ट के तहत 4% से अधिक संक्रमण की दर होने के कारण जिले में सारी पाबंदियां लगाई गई थी । जिसके तहत धारा 144 रात्रिकालीन कर्फ्यू सभा, जुलूस ,रैली आदि पर प्रतिबंध लगाए गए थे। परंतु अब पॉजिटिविटी की दर मात्र 5% के करीब रह गई है। लगातार पॉजिटिविटी की दर कम होने के कारण संक्रमण का स्तर भी काफी कम हो गया है । जिसे देखते हुए जिला प्रशासन के द्वारा शीघ्र ही निर्णय पाबंदियों को हटाने के लिए लिया जा सकता है।