*भाजपा नेत्री के घर पत्थर बरसाने वाले के खिलाफ जुर्म दर्ज*

*भाजपा नेत्री के घर पत्थर बरसाने वाले के खिलाफ जुर्म दर्ज*


भाजपा नेत्री के घर पत्थर बरसाने वाले के खिलाफ जुर्म दर्ज 

भिलाई नगर, 8 फरवरी। चार दिन पहले सेक्टर-10 निवासी भाजपा की महिला नेत्री के घर पथराव कर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी एन सुशीलन के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने धारा 506, 294, 336 व 427 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। 

गौरतलब हो कि भाजपा नेत्री सुमन उन्नी के घर 4 फरवरी को रात्रि सवा 8 बजे गाली गलौज करते हुए एन सुशीलन पहुंचा था। सुमन ने उसे आता देख दरवाजा बंद कर दिया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते लगातार दरवाजा पीटता रहा और फिर घर पर पत्थरबाजी शुरू कर दी थी जिससे घर के सामने लगा आईना टूट गया था। आरोपी लगातार उसे बाहर निकलने बोलते हुए पत्थर मार रहा था। सुमन ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी और पौने 9 बजे  टीआई को फोन लगाया तब थाने से पुलिस आयी और पत्थर का जायजा लिया। सीसीटीवी फुटेज सौंप कर सुमन उन्नी ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर करने मांग की थी फिर 24 घंटे बाद भी कायमी न होने पर पुलिस पर फिर आरोप लगे थे। अंततः 4ए, सड़क 35, सेक्टर 10 निवासी सुमन उन्नी के आवेदन की जांच बाद आरोपी के खिलाफ भिलाई नगर पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है।