*नशे में ससुराल आया और पत्नी से की मारपीट, जुर्म दर्ज*

*नशे में ससुराल आया और पत्नी से की मारपीट, जुर्म दर्ज*


नशे में ससुराल आया और पत्नी से की मारपीट, जुर्म दर्ज 

भिलाई नगर, 9 फरवरी। स्मृति नगर में अपनी पत्नी को जबरदस्ती मायका छोड़ कर पति रात को शराब नशे में पहुंचा और पत्नी से मारपीट की। स्मृति नगर पुलिस ने पीड़ित 27 वर्षीय सुमन यादव की रिपोर्ट पर उसके पति 30 वर्षीय दीपक यादव के खिलाफ धारा 294 323 506 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया है।

स्मृति नगर पुलिस ने बताया कि 27 वर्षीय सुमन यादव का विवाह 9 वर्ष पूर्व दीपक यादव निवासी उरला से हुआ है। उनके दो बच्चे पलक और दीवान हैं। सुमन ने पुलिस को बताया कि दीपक ने रविवार को जबरदस्ती उसे मायके लाकर छोड़ दिया और उसी रात लगभग 11 बजे दीपक शराब पीकर मायके आया और बिना कारण के जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की। इस दौरान भाई लोकनाथ यादव व पड़ोसी सरोज साहू, अहिल्या देशमुख ने बीचबचाव किया तो वह रात में ही वहाँ से निकल गया। मारपीट में सुमन के चेहरे और हाथ पैर में चोट आई है, पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।