भिलाई नगर 18 अक्टूबर। सीटू की टीम महाप्रबंधक (एच आर/आई आर एवं सी एल सी) विकास चंद्रा से मिलकर संयंत्र कर्मियों को बायोमेट्रिक अटेंडेंस मैनेजमेंट सिस्टम से संबंधित आ रही कई समस्याओं के संदर्भ में मुख्य महाप्रबंधक मानव संसाधन विभाग के नाम पत्र देकर इन समस्याओं के जल्द निराकरण करने की मांग की। इस अवसर पर प्रबंधन की ओर से रोहित हरित भी मौजूद थे। सीटू की टीम में विजय कुमार जांगड़े, जगन्नाथ प्रसाद त्रिवेदी, टी जोगा राव, डीवीएस रेड्डी उपस्थित थे।
छुट्टी आवेदन करने की तिथि नहीं दिखता है सिस्टम मे
जब कर्मी लीव बुक अथवा ओलम्स सिस्टम के माध्यम से छुट्टी भरता था तब सिस्टम में उस छुट्टी के आवेदन करने की तारीख दर्ज हो जाता था। प्लांट स्टैंडिंग ऑर्डर के अनुसार कर्मी द्वारा छुट्टी आवेदन करने के तीन दिन के अंदर उस छुट्टी को स्वीकृत अथवा अस्वीकृत करना होता है किंतु संयंत्र के अधिकांश अधिकारी स्टैंडिंग ऑर्डर के इस नियम को नहीं मानते हैं अर्थात छुट्टी कभी भी भरिए वे आखिरी दिनों में ही उस छुट्टी को स्वीकृत करते हैं। अब यदि बायोमैट्रिक अटेंडेंस सिस्टम में छुट्टी आवेदन करने का तारीख ही नहीं दिखेगा तो अधिकारियों से यह कह भी नहीं पाएंगे कि हमने अमुक दिन छुट्टी भरे थे और उस छुट्टी को निश्चित समय के अंदर स्वीकृत अथवा स्वीकृत नहीं किया गया।

ओपन नहीं हो रहा आईडी दर्ज करने का साइट
कर्मियों को अपने मेल में पे स्लिप डाउनलोड करने हेतु ई सहयोग में मेल आईडी दर्ज करने की व्यवस्था थी जिससे आवश्यकता पड़ने पर अपने मेल से पे स्लिप डाउनलोड कर प्रिंट आउट लिया जाता था परंतु BAMS लागू होने के बाद से पे स्लिप के लिए ई मेल आईडी दर्ज करने वाला साइट खुल नहीं रहा है जिससे कर्मी एप्लीकेशन की साइट पर ई मेल आईडी दर्ज नहीं कर पा रहे हैं।
छुट्टियां लेने के बाद भी नहीं घट रही हैं संख्या
कर्मचारी FL या FL के बदले C-Off लेने पर भी उनके कुल FL से संख्या कम नहीं हो रहा है जिससे दुविधा उत्पन्न हो रहा है कि कितने FL बचे हुए हैं। इस स्थिति से कर्मी धोखे में रह जा रहा है कि उनके पास कितनी छुट्टियां बची हुई है एवं कितनी छुट्टियां खत्म हो गई है।
राष्ट्रीय अवकाश के अतिरिक्त वेतन को लेकर संकट
नियमानुसार राष्ट्रीय अवकाश के दिन ड्यूटी करें अथवा साप्ताहिक अवकाश में रहे हर हाल में अतिरिक्त वेतन का भुगतान किया जाता रहा है अभी राष्ट्रीय अवकाश के दिन अतिरिक्त वेतन लेने के लिए अटेंडेंस सिस्टम में एक डब्बा दिख रहा है जिसमें सभी को क्लिक करना है किंतु राष्ट्रीय अवकाश के दिन कर्मियों का साप्ताहिक अवकाश होने पर उनके BAMS में बने डब्बे (Boxs) में क्लिक करने पर Save नहीं हो रहा है जिससे यह आशंका बनी हुई है कि उनको राष्ट्रीय अवकाश का अतिरिक्त वेतन मिलेगा या नहीं।

