*तेज रफ्तार कार की ठोकर से स्पेशल टास्क फोर्स के जवान की सड़क हादसे में मौत, दुर्ग धमधा रोड पर चिखली गांव के पास हुआ हादसा*

*तेज रफ्तार कार की ठोकर से स्पेशल टास्क फोर्स के जवान की सड़क हादसे में मौत, दुर्ग धमधा रोड पर चिखली गांव के पास हुआ हादसा*


तेज रफ्तार कार की ठोकर से स्पेशल टास्क फोर्स के जवान की सड़क हादसे में मौत, दुर्ग धमधा रोड पर चिखली गांव के पास हुआ हादसा

भिलाई नगर, 9 फरवरी। जेवरा सिरसा चौकी अंतर्गत सड़क दुर्घटना में एक एसटीएफ जवान की मौत हो गई। वह साईं नगर स्थित अपना निर्माणाधीन मकान देखकर बाइक से घर लौट रहा था और जैसे ही चिखली के पास पहुंचा सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह बुरी तरह घायल हो गया। आस-पास के लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। हादसा जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र में हुआ है।

जेवरा सिरसा चौकी थाना प्रभारी सीताराम ध्रुव ने बताया कि घटना मंगलवार देर रात की है जब राधिका नगर निवासी ओम प्रकाश (42 वर्ष) एसटीएफ में नौकरी करता है और बघेरा में पदस्थ है। उसका साईं नगर में मकान बन रहा है। उसी को देखने वह बाइक से पहुंचा था और शाम को अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान दुर्ग से धमधा की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। गंभीर चोट आने और अधिक खून बहने से उसकी मौत हो गई।