लाईन कर्मी दिलीप जंघेल की विद्युत् दुर्घटना में मौत से बिजली कर्मियों में आक्रोश, महासंघ ने खोला मोर्चा, प्रतिनिधि मंडल पहुंचा चेयरमैन, एम डी और ईडी तक, सहायक अभियंता निलंबित, जांच कमेटी गठित

लाईन कर्मी दिलीप जंघेल की विद्युत् दुर्घटना में मौत से बिजली कर्मियों में आक्रोश, महासंघ ने खोला मोर्चा, प्रतिनिधि मंडल पहुंचा चेयरमैन, एम डी और ईडी तक, सहायक अभियंता निलंबित, जांच कमेटी गठित


सीजी न्यूज ऑनलाइन 17 अक्टूबर । राजधानी रायपुर के मठ पुरैना सब स्टेशन में ट्रांसफार्मर का मरम्मत कार्य कर रहे बिजली कर्मचारी दिलीप जघेल की अचानक चालू लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। इस घटना से आक्रोशित बिजली कर्मचारी महासंघ के द्वारा मोर्चा खोला गया जिम्मेदार कार्यपालन निदेशक से लेकर एमडी एवं अध्यक्ष तक से तत्काल चर्चा की गई परिणाम स्वरूप इस घटना के लिए जिम्मेदार सहायक अभियंता को निलंबित कर दिया गया। साथ ही इस घटना की जांच के लिए तीन सदस्यों की कमेटी भी बनाई गई।

आपको बता दें कि 15 अक्टूबर को मठ पुरैना बिजली सब स्टेशन में ट्रांसफार्मर मरम्मत का कार्य बिजली कर्मचारी दिलीप जंघेल कर रहे थे। अचानक ही चालू लाइन की चपेट में आने से घायल हो गए थे। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।


इस हादसे के बाद राजधानी के बिजली कर्मियों में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया। कर्मियों ने महासंघ के नेतृत्व में मोर्चा खोल कर शहर के कार्यपालक निदेशक नेताम का घेराव कर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ तुरंत कार्यवाही की मांग की। जिस पर कार्यपालक निदेशक ने सहमति व्यक्त करते हुए कार्यवाही का आश्वासन दिया। महासंघ के कार्यकर्ता यही तक सीमित नहीं रहे। तत्काल महासंघ का प्रतिनिधि डंगनिया पहुंच कर एमडी भीम सिंह से मुलाक़ात कर सम्पूर्ण घटना की जानकारी देते हुए बताया कि अधिकारियों द्वारा किस तरह लापरवाही बरती जा रही है। पिछले 10 माह में राजधानी में होने वाली यह चौथी दुर्घटना है । इसके पश्चात पावर कम्पनी चेयरमैन रोहित यादव से महासंघ प्रतिनिधियो ने मुलाक़ात कर तकनीकी कर्मियों की कमी, अधिकारियों की लापरवाही व सुरक्षा मानकों की अनदेखी के फलस्वरूप होने वाली दुर्घटनाओं की विस्तार से जानकारी दी। चेयरमैन ने एम डी से इस सम्बन्ध में साल भर में हुई दुर्घटना और उसके कारणों की जानकारी मांगी। चेयरमैन ने कहा कि इस दिशा में सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे ताकि भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति न हो।

महासंघ की ओर से अरुण देवांगन, डी के यदु, मनोज शर्मा, शंकर नायडू , परमेश्वर कन्नौजे, नीलांबर सिन्हा, कोमल देवांगन, केमल वर्मा, राकेश सैनी, अचिंत बरई, राजेश कहार, के जे प्रकाश, नरेश राव, जगदीश गंधर्व, नंद कुमार देवांगन, दुष्यंत साहू, योगेन्द्र साहू, प्रदीप भोंसले, प्रकाश वर्मा, उग्रसेन पटेल, अजय साकार, ज्ञानप्रकाश, युवराज सिन्हा, संतोष वर्मा, रोशन चंद्राकर, दिनु साहू, नवीन सोनी, अभिषेक, टाकेश साहू , राजकुमार साहू, संजय साहू, जय प्रकाश नरोत्तम, मधु सहित लगभग 50 से अधिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।