*महिला मित्र के बच्चों से मिलने आए टैक्स एडवायजर से मारपीट, तीन के खिलाफ जुर्म दर्ज*

*महिला मित्र के बच्चों से मिलने आए टैक्स एडवायजर से मारपीट, तीन के खिलाफ जुर्म दर्ज*


महिला मित्र के बच्चों से मिलने आए टैक्स एडवायजर से मारपीट, तीन के खिलाफ जुर्म दर्ज 

भिलाई नगर, 10 फरवरी। रायपुर से महिला मित्र के बच्चों से मिलने हुडको आए टैक्स एडवायजर से मित्र के पति, ससुर और देवर ने जमकर मारपीट की है। पीड़ित के सिर, नाक, मुंह, पसली व पीठ में काफी चोट आई है। यह घटना कल शाम साढ़े 5 बजे की है। 

भिलाई नगर पुलिस ने बताया कि महावीर नगर रायपुर निवासी टैक्स एडवायजर मुकेश भाटिया (50 वर्ष) कल शाम हुडको में अपनी महिला मित्र सुनीता साहू के बच्चे से मिलने के लिये आए थे। सुनीति के घर उनके पति राकेश साहू, ससुर सुभाष साहू व देवर थे। तीनों ने मुकेश के घर आने पर आपत्ति जताई और गाली देते हुये जान से मारने की धमकी दी। मना करने पर उन्होंने हाथ मुक्का, लाठी एवं फर्शी पत्थर से मुकेश को मारा। घटना को आसपास के लोग देख रहे थे, उनके बीचबचाव के बाद मुकेश भाटिया प्राथमिक उपचार करवा रात को भिलाई नगर थाना पहुँचे और रिपोर्ट दर्ज करवायी है। तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 323, 34, 506 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है।