सीजी न्यूज ऑनलाइन 16 अक्टूबर।
जिले की सनसनी खेज लोहारीडीह घटना में शिवप्रसाद उर्फ कचरु साहू के अंधे कत्ल का खुलासा करते हुए बालाघाट पुलिस ने पत्रकारों को बताया कि पिछले माह की 15 तारीख की सुबह बिरसा थाना क्षेत्र के ग्राम रेलवाही बीजाटोला जंगल तरफ कच्ची रोड किनारे पेड में एक अज्ञात व्यक्ति के फांसी लगे होने की सूचना बिरसा पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही थाना बिरसा पुलिस मौके पर तत्काल पहुंची। कार्यवाही के दौरान सूचना मिली कि मृतक कचरू साहू के गाँव के निवासियों द्वारा हत्या के संदेह पर उसी गाँव के रघुनाथ साहू को उसके घर में आग लगाकर उसकी हत्या कर दी गई है। गाँव में कानून व्यस्था की स्थिति गंभीर हो गई है।
पुलिस अधीक्षक नगेन्द्र सिंह ने बताया कि मर्ग जाँच के दौरान मृतक से संबंधित साक्षियों के कथन लिये गये। मृतक के मोबाइल नंबर एवं संदेहियों के नंबर की गहनता से एनालिसिस व अलग-अलग संदेहियों से पूछताछ की गई। तब हत्या का खुलासा इस प्रकार हुआ कि पूर्व प्लान के मुताबिक टेकचंद पटेल, रोशन साहू, दिनेश साहू, राखीलाल हिरवाने के द्वारा मृतक कचरू साह को उसके ही गमछे से पेड़ पर फांसी पर लटका करके हत्या कारित की गई है। बालाघाट पुलिस ने हत्या के इस घटना में कबीरधाम जिले से तीन व बालाघाट जिले एक सहित कुल चार आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और मोबाइल भी पुलिस ने जब्त किया है।
सभी 4 आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया गया है। सनसनी खेज प्रकरण के खुलासे में सराहनीय कार्य के लिये पुलिस अधीक्षक बालाघाट द्वारा 10,000/- रुपए ईनाम घोषित किया गया है।
आरोपियों ने पुलिस को बताया कि दिनेश और रोमन ने कचरू के प्रत्येक गतिविधि की बारिकी से रैकी की गई। जिसमें उसके आने-जाने उठने बैठने के संबंध में जानकारी लिया। इन्हें पता चला की कचरु का दमोह तरफ आना जाना लगा रहता है। प्लान बनाया कि इसे छत्तीसगढ़ की सीमा के बाहर मध्यप्रदेश में निपटायेंगे। इन्होनें प्लान के मुताबिक कवर के सबसे करीबी दोस्त टेकचंद पटेल को पैसा का लालच देकर कच्चरु के लोकेशन देने के संबंध में मनाया, एवज में 10000/- रुपये एडवांस भी दिया। साथ ही दिनेश और रोमन ने अपने रिश्ते के भाई राखौलाल (जो कि दिनेश के बुआ का लड़का है) को शामिल किया। दिनांक 14/09/2024 को टेकचंद के माध्यम से दिनेश और रोमन को पता चला कि आज कच्चरु दमोह तरफ गया है। फिर दमोह में जाकर प्लान बनाया कि टेकचंद कचरु साहू को घटना स्थल पर चिकन पार्टी के नाम पर लेकर आयेगा और प्लान के अनुसार करीबन 07.00 बजे शाम टेकचंद के सूचना देने पर दिनेश, रोमन, राखीलाल मौके पर जाकर कचरू को डंडे से मार कर और उसके गमछे से उसका गला घोंटकर बेहोश कर दिये। टेकचंद मौके से भाग गया। बाद प्रकरण को आत्महत्या दिखाने के लिये पास के जंगल के पेड़ पर कचरु के ही गमछे से फांसी पर टांगकर हत्या कर दिये। साक्ष्य को इधर-उधर कर गायब कर दिया।
आरोपी दिनेश एवं रोमन से पूछताछ में पुलिस को बताया कि शिवप्रसाद उर्फ कचरु साहू वर्तमान साहू समाज का लोहारीडीह सर्कल का अध्यक्ष था। हमारे परिवार को समाज से बाहर कर परेशान कर दिया था। उनके बताये अनुसारः- 1. कुछ दिन पूर्व दिनेश साहू के परिवार को समाज में शामिल किया गया था लेकिन कचरू साहू के कारण समाज ने फिर से समाज से निकाल दिया था।
गिरफ्तार आरोपी-
बालाघाट पुलिस ने हत्या के इस घटना में तीन कबीरधाम जिले व एक बालाघाट जिले के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और मोबाइल भी पुलिस ने जब्त किया है।
- टेकचन्द पिता सनूकलाल पटेल उम्र 24 वर्ष निवासी भेलवाटोला थाना रेंगाखार जिला कबीरधाम छ.ग. 2. दिनेश कुमार पिता रघुनाथ साहू उम्र 33 साल निवासी ग्राम लोहारीडीह थाना रेगाखार जिला कचौरधाम छ.ग. 3. रोमन पिता सनूकलाल साहू उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम लोहारीडीह थाना रेंगाखार जिला कबीरधाम छ.ग.
- राखीलाल पिता सुखराम हिरवाने उम्र 40 वर्ष निवासी- बनाफरटोला ग्राम रेलवाही थाना बिरसा बालाघाट म.प्र।
जप्त सम्पत्ती की जानकारी 1. एक हीरो होण्डा स्प्लेन्डर प्लस मोटर साईकिल क्रमांक ब्ळ 08 ।च् 1118 2. एक विवो कम्पनी का मोबाईल जिसमे दो सीम लगी है। जो घटना में उपयोग किया गया।
