एमबीबीएस और डेंटल कॉलेज में एडमिशन काउंसलिंग के मॉपअप राउंड स्थगित, आगे की तारीख वेबसाइट पर शीघ्र

एमबीबीएस और डेंटल कॉलेज में एडमिशन काउंसलिंग के मॉपअप राउंड स्थगित, आगे की तारीख वेबसाइट पर शीघ्र


सीजी न्यूज ऑनलाइन, 15 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ में होने वाले एमबीबीएस और डेंटल कॉलेज में एडमिशन की काउंसलिंग के मॉपअप राउंड को अपारिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है। अध्यक्ष काउंसिलिंग समिति के हस्ताक्षर से संचालनालय की वेबसाइट पर आगे की निर्धारित तारीख अपडेट किया जाएगा। इसके लिए अभ्यर्थी www.cgdme.in का अवलोकन करते रहे. इसका आदेश आयुक्त चिकित्सा शिक्षा कार्यालय ने जारी किया है। इस संबंध में कारण नहीं बताया गया है।
वहीं सूत्रों ने कहा है कि इन पाठ्यक्रमों में एनआरआई कोटे की सीटों के बंदरबांट के खुलासे के बाद यह निर्णय लिया गया है। इसका खुलासा करते हुए आईएमए अध्यक्ष डॉ राकेश गुप्ता ने दो दिन पहले किया था। उन्होंने कहा था कि इस मामले में चिकित्सा शिक्षा संचालनालय, के अधिकारी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरूद्ध सीटें आबंटित कर रहे हैं। वे इस कोटे की सीटें एनआरआई के नाते रिश्तेदार को एडमिशन देने करोड़ों लेनदेन कर रहे हैं । डॉ गुप्ता ने इस स्थगन को सत्य की जीत कहा है।