रायपुर के महादेव घाट में मिला अधेड़ का शव 🛑 इलाके में हड़कंप, पहचान जुटाने में जुटी पुलिस

रायपुर के महादेव घाट में मिला अधेड़ का शव 🛑 इलाके में हड़कंप, पहचान जुटाने में जुटी पुलिस



सीजी न्यूज आनलाईन, 15 अक्टूबर। रायपुर के महादेव घाट स्थित खारुन नदी में एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिला है। शव मिलने से आसपास में सनसनी फैली गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मृतक अधेड़ की शिनाख्त के प्रयास हो रहे हैं।
यह मामला राजधानी रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र का बाते जा रहा है। जहां महादेव घाट के खारुन नदी में कुछ लोगों ने अधेड़ का शव तैरता हुआ देखा और इसकी खबर पुलिस को दी। पुलिस की टीम मृतक की पहचान जुटाने में लगी हुई है हालांकि अब तक इस मामले कोई खास जानकारी हाथ लगी है।