सीजी न्यूज ऑनलाइन 15 अक्टूबर। गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में कल उस समय हड़कंप मच गया। जब गांव के समीप एक खेत के बीच लगे पेड़ में एक ही फंदे में युवक एक युवती लटके हुए देखे गए। ग्रामीणों की सूचना पर गौरेला पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। फिलहाल पुलिस शव का पंचनामा कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दी है।
दरअसल पूरा मामला गौरेला थाना क्षेत्र का है जहा पर कल जिले के नेवसा गांव के ग्रामीणों ने गांव से लगें एक खेत के बीच पेड़ में फांसी के फंदे में दो शव लटके हुए देखे गए। जिसमें एक शव लड़का का था और दूसरा शव लड़की का था।
वहीं मामले की जानकारी ग्रामीणों ने तत्काल गौरेला पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुची पुलिस ने तत्काल शव की शिनाख्ती कराई। जिसमें दोनो ही नेवसा गांव के रहने वाले है। वहीं मृतका राजकुमारी अगरिया और मृतक विकास भैना दोनो में प्रेम प्रसंग चल रहा था जहां दोनो का घर भी लगभग 20 मीटर की दूरी पर है।
राजकुमारी कल सुबह 5 बजे घर से चुपचाप निकली थी। जिसके बाद परिजन भी आसपास और रिश्तेदारों के घर मे संपर्क कर राजकुमारी की खोजबीन की। फिर कुछ देर बाद फाँसी के फंदे में लाश मिलने की सूचना परिजनों को भी मिली। प्रेमी युगल ने आत्महत्या किन कर्म से की स्पष्ट नहीं हो सका है।
फिलहाल जिले की गौरेला पुलिस मामले में पंचनामा कार्यवाही के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया है और मर्ग कायमकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
वही मामले में विवेचक सनत मात्रे ने बतलाया कि मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहचकर शव की शिनाख्ती कार्यवाही की गई फिलहाल आत्महत्या का कारण अज्ञात है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट कारण सामने आएगा। फिलहाल पुलिस मामले को संज्ञान पर लेकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।।

