सीजी न्यूज ऑनलाइन 13 अक्टूबर । छत्तीसगढ़ की जशपुर पुलिस ने दुर्गा विसर्जन के दौरान बच्चे पकड़कर चैन स्नेचिंग करने वाली शातिर कुसमी गिरोह की 10 महिलाओं को गिरफ्तार किया है,इन आरोपी महिलाओं के कब्जे से पुलिस ने 8 मंगल सूत्र भी बरामद किया, इन महिलाओं ने 7 महिलाओं के कब्जे से मंगलसूत्र की चोरी की घटना को अंजाम दिया था, मामला जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र का है।
घटना के सम्बंध में मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि पत्थलगांव में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान कुछ महिलाओं के गले से चैन चोरी घटना शनिवार को हुई थी सूचना पर पहुची पुलिस की टीम मौके पर पहुची तो कुल 7 महिलाओं से चैन स्नेचिंग की घटना सामने आई थी,
उन्होंने बताया कि आरोपियों की कोंपकड़ ने के लिए एसडीओपी ओर थाना प्रभारी को मिला का टीम बनाकर आसपास के सी.सी.टी.व्ही. फूटेज को खंगाला गया जिसमें बच्चे पकड़े हुये कुछ महिलाओं द्वारा बड़े ही शातिराना तरीके से दुर्गा विसर्जन में उपस्थित महिलाओं का गले से चैन स्नेचिंग करती दिखी, पुलिस इसके आधार पर पुलिस ने 8 महिलाओं को गिरफ्तार किया एवं बस से भाग रही अन्य 2 महिलाओं का बतौली (सरगुजा) तक पीछा कर उन्हें गिरफ्तार किया उनसे चोरी के 8 मंगलसूत्र जप्त किया गया है।
उन्होंने बताया कि चैन स्नेचिंग करने वाले गिरोह के 10 महिलाओ को गिरफ्तार किया गया जिसमे बसंती उम्र 42
साल ललिता उम्र 23 साल बसंती उम्र 29 साल फूलसुंदरी उम्र 20 साल कबूतरी उम्र 40 साल राजमुनी उम्र 50 साल मति बाई उम्र 40 साल मिनी बाई उम्र 50 साल सुहाना बाई उम्र 25 साल, भारती गिरी उम्र 20 साल सभी ग्राम रामनगर थाना कुसमी जिला बलरामपुर के रहे वाले है ,
पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि ये महिलाएं एक गिरोह के रूप में कार्य करती है, इनका प्रमुख कार्य त्यौहारिक सीजन में भीड़भाड़ वाले इलाकों में महिलाओं का चैन स्नैचिंग करना एवं पैसा चोरी करन है सभी महिलायें कुसमी थाना क्षेत्र की निवासी हैं, बलरामपुर पुलिस को इसकी सूचना दी गई है, इन सभी महिलाओं का अपराधिक रिकार्ड खंगाला जा रहा है, आगे जो भी तथ्य सामने आयेंगे उसके आधार पर कार्यवाही की जायेगी।”

