राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर, आईआईटी भिलाई के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर, आईआईटी भिलाई के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल


सीजी न्यूज ऑनलाइन, 12 अक्टूबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय प्रवास पर 25 एवं 26 अक्टूबर को आ रही हैं। इस दौरान राष्ट्रपति मुर्मू NIT रायपुर, भिलाई IIT, आयुष विश्वविद्यालय और AIIMS में आयोजित दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। इसके साथ ही नवा रायपुर पुरखौती मुक्तांगन का भी दौरा करेंगी। जहां वह आदिवासी समुदाय के लोगों से मुलाकात करेंगी।

कार्यक्रम के मुताबिक राष्ट्रपति मुर्मू 25 अक्टूबर को सुबह 11 बजे रायपुर पहुंचेंगी। राष्ट्रपति के हाथों प्रावीण्य सूची के विद्यार्थियों को डिग्री दी जाएगी। बताया गया है कि राष्ट्रपति नवा रायपुर स्थित पुरखौती मुक्तांगन भी जाएंगी। इसके साथ ही नवा रायपुर में भी उनका कार्यक्रम प्रस्तावित है। राष्ट्रपति अपने इस प्रवास के दौरान 25 अक्टूबर की रात को राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगी।

राष्ट्रपति एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर से भिलाई के लिए रवाना होंगी। उनका हेलीकॉप्टर साढ़े 10 बजे भिलाई हेलीपैड पहुंचेगा और वे 11 बजे आईआईटी भिलाई पहुंचेंगी। राष्ट्रपति आईआईटी भिलाई के चौथे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में शामिल होंगी। राष्ट्रपति भिलाई से दोपहर डेढ़ बजे तक रहेंगी। उसके बाद लौटकर राजभवन आ जाएंगी।