सीजी न्यूज ऑनलाइन 11 अक्टूबर। राज्य शासन के द्वारा भारतीय पुलिस सेवा के चार अधिकारियों का प्रमोशन एवं ट्रांसफर कर दिया गया है जिसमें पुलिस अधीक्षक गरियाबंद अमित तुकाराम कांबले को डीआईजी कांकेर बनाया गया है जबकि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुकमा निखिल अशोक कुमार राखेचा को पुलिस अधीक्षक गरियाबंद नगर पुलिस अधीक्षक बिलासपुर उमेश प्रसाद गुप्ता को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुकमा एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली बिलासपुर श्रीमती पूजा कुमार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीजापुर में पदस्थ किया गया है।



