CBSE update : नवंबर में ही होंगे 10th-12th के प्रेक्टिकल एग्जाम, सीबीएसई बोर्ड की ओर से जारी हुई अधिसूचना

CBSE update : नवंबर में ही होंगे 10th-12th के प्रेक्टिकल एग्जाम, सीबीएसई बोर्ड की ओर से जारी हुई अधिसूचना



सीजी न्यूज आनलाईन, 11 अक्टूबर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की व्यावहारिक परीक्षा का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। जारी नोटिस के अनुसार सीबीएसई बोर्ड 10वीं-12वीं की प्रायोगिक (प्रैक्टिकल) परीक्षाएं 5 नवंबर से 5 दिसंबर तक आयोजित की जाएंगी। बोर्ड ने यह डेट्स विंटर बाउंड स्कूलों के लिए जारी की है।
सीबीएसई बोर्ड की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि शीतकालीन स्कूलों में 10वीं और 12वीं के लिए व्यावहारिक परीक्षा और आंतरिक मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन 5 नवंबर से 5 दिसंबर, 2024 तक किया जाएगा, क्योंकि ऐसे स्कूल जनवरी 2025 में बंद हो सकते हैं। अन्य सभी स्कूलों के लिए आंतरिक परीक्षा 1 जनवरी, 2025 से आयोजित की जाएंगी।