महाराष्ट्र एवं झारखंड चुनाव : छत्तीसगढ़ के 21 आईएएस अफसर करेंगे, 16 अक्टूबर को बुलाया आयोग ने

महाराष्ट्र एवं झारखंड चुनाव : छत्तीसगढ़ के 21 आईएएस अफसर करेंगे, 16 अक्टूबर को बुलाया आयोग ने


सीजी न्यूज ऑनलाइन, 10 अक्टूबर । महाराष्ट्र और झारखंड के लिए चुनावों की घोषणा दशहरे के बाद होने के संकेत हैं। इसे देखते हुए इस बीच चुनाव आयोग ने आईएएस अफसरों को अपने पर्यवेक्षक को रूप में पहली ट्रेनिंग के लिए बुलाया है। इनमें छत्तीगसढ़ से 21 आईएएस अफसरों को चुनाव ड्यूटी के लिए बुलावा भेजा है। इनमें 6 महिलाएं शामिल हैं। आयोग ने इन अफसरों की को 16 अक्टूबर को विज्ञान भवन में रिपोर्ट करने कहा है। उन्हें उसी दिन बताया जाएगा

कौन किस राज्य के किस विस का पर्यवेक्षक होगा।

इन 21 अफसरोंमें आर. प्रसन्ना, भूवनेश यादव, सीआर प्रसन्ना, जनक प्रकाश पाठक, शम्मी आबिदी, शिखा राजपूत तिवारी, केडी कुंजाम, किरण कौशल, पदूम सिंह अल्मा, सारांश मित्तर, जितेंद्र कुमार शुक्ला, अभिजीत सिंह, दिव्या उमेश मिश्रा, इफ्फत आरा, पुष्पा साहू, रितेश कुमार अग्रवाव, तारण प्रकाश सिन्हा, जगदीश सोनकर, राजेंद्र कुमार, कुलदीप शर्मा और कुन्दन कुमार शामिल हैं।