देवेंद्र यादव 21 अक्टूबर तक रहेंगे जेल में, पांच के खिलाफ कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल, देवेंद्र खिलाफ अब तक चालान पेश नहीं

देवेंद्र यादव 21 अक्टूबर तक रहेंगे जेल में, पांच के खिलाफ कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल, देवेंद्र खिलाफ अब तक चालान पेश नहीं


सीजी न्यूज ऑनलाइन, 07 अक्टूबर। बलौदाबाजार हिंसा मामले में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की न्यायिक रिमांड 21 तक बढ़ा दी गई है।

बता दें कि वे 17 अगस्त से जेल में बंद हैं, और इस मामले में अब तक कुल 185 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिसमें 13 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं।

चार दिन पहले अदालत ने यादव की न्यायिक रिमांड दो दिन के लिए और बढ़ा दी थी, देवेंद्र यादव ने आरोप लगाया था कि पुलिस जानबूझकर चालान में देरी कर रही है ताकि उनके खिलाफ नए आरोप गढ़े जा सकें। इसी बीच, देवेंद्र यादव के वकील ने जमानत के लिए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है, हालांकि इससे पहले उनकी जमानत याचिका 10 और 17 सितंबर को खारिज हो चुकी है।

पुलिस ने आज इसी मामले में पांच आरोपियों में किशोर नवरंगे, मोहन बंजारे, राजकुमार सतनामी, नितेश टंडन, एवं दिनेश चतुर्वेदी के खिलाफ कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया है। जबकि विधायक देवेंद्र यादव एवं ओमप्रकाश के खिलाफ अभी तक पुलिस की ओर से आरोप पत्र दाखिल नहीं किया गया है।

इस मामले में पुलिस का कहना है कि देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी 17 अगस्त को की गई थी। उसे हिसाब से देवेंद्र की गिरफ्तारी को करीब 51 दिन हुए हैं। आरोप पत्र दाखिल करने के लिए पुलिस के पास 90 दिन की समय सीमा है। इसके पूर्व देवेंद्र यादव की जमानत याचिका 10 सितंबर एवं 17 सितंबर को खारिज की जा चुकी है।