*हथखोज में कार की ठोकर से सायकल सवार कंपनी गार्ड घायल, जुर्म दर्ज*

*हथखोज में कार की ठोकर से सायकल सवार कंपनी गार्ड घायल, जुर्म दर्ज*


हथखोज में कार की ठोकर से सायकल सवार कंपनी गार्ड घायल, जुर्म दर्ज 

भिलाई नगर, 12 फरवरी। बीती रात हथखोज में कार ने साइकल सवार को ठोकर मार घायल कर दिया। पुरानी भिलाई पुलिस ने इस घटना पर अपराध दर्ज किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार छावनी नंदनी रोड देना बैंक के पीछे सोनिया गांधी नगर निवासी 41 वर्षीय विजय चौरसिया सुप्रिम इंडस्ट्रीज हथखोज भिलाई-3 में गार्ड है। वह बीती रात 10 बजे डयूटी समाप्त होने के बाद अपनी सायकल से घर की ओर आ रहा था तभी हथखोज एचटीसी कंपनी के आगे हनुमान मंदिर के पास कार क्रमांक सीजी 04 एनएम 1003 के चालक ने सायकल सहित उसे ठोकर मार दिया और एक्सीडेंट कर अपनी कार को ले उमदा भिलाई-3 की ओर भाग गया। एक्सीडेंट से सायकल सहित गिरने पर विजय के दाहिने पैर, सिर, दाहिने हाथ में चोट आई है। एक्सीडेंट के बाद वहां मौजूद लोगों ने डायल 112 को काल किया और एम्बुलेंस विजय को हास्पिटल भिजवाया। सुपेला अस्पताल से ईलाज कराने के बाद पीड़ित की रिपोर्ट पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ भिलाई-3 पुलिस ने धारा 279 व 337 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया है।