*रिटायर्ड बीएसपी कर्मी की हत्या करने वाला पकडा़या, पूछताछ जारी, खुलासा जल्द*

*रिटायर्ड बीएसपी कर्मी की हत्या करने वाला पकडा़या, पूछताछ जारी, खुलासा जल्द*


रिटायर्ड बीएसपी कर्मी की हत्या करने वाला पकडा़या, पूछताछ जारी, खुलासा जल्द

भिलाई नगर, 12 फरवरी। नेवई थाना अंतर्गत जंगलनुमा क्षेत्र में मिली 83 वर्षीय रिटायर्ड बीएसपी कर्मी की लाश के हत्यारे का पता लगा लिया गया है। पुलिस इस मामले का आज खुलासा कर सकती है। बुजुर्ग की लाश 16 दिन पहले मिली थी। 

गौरतलब हो कि नेवई पुलिस को 25 जनवरी की सुबह सूचना मिली थी कि जवाहर उद्यान के पास एक बुजुर्ग का शव पड़ा हुआ है। टीआई भारती मरकाम तुरंत वरिष्ठ अधिकारी के साथ मौके पर पहुंची। उन्होंने मौके का मुआयना किया तो पाया कि शव के पास ही उसकी सायकल पड़ी है। बुजुर्ग के सिर के पीछे और कई अन्य जगह चोट के निशान हैं। बाद में उसकी पहचान शंकर सिंह (83 वर्ष) निवासी मरोदा टंकी के रूप में हुई थी। पुलिस ने मामले में काफी पूछताछ की लेकिन कोई क्लू हाथ नहीं लगा। यह केस पूरी तरह से ब्लाइंड मर्डर लग रहा था। इसी दौरान पुलिस को एक ऐसा क्लू हाथ लगा कि उससे वह हत्यारे तक पहुंची। आरोपी चंदुखी कोनारी का रहने वाला बताया जा रहा है। उसके अपने परिवार में किसी से बनती नहीं थी इसलिए वह उनका साथ छोड़कर नेवई थाना क्षेत्र में रहने आ गया था। यहां वह टाउनशिप के जंगलनुमा क्षेत्र से रोजाना लकड़ी इकट्ठा करता और उसे बेचकर अपना पेट भरता था। लड़की बीनने के दौरान आरोपी का बुजुर्ग से कोई विवाद हुआ और उसने डंडा मारकर उसकी हत्या कर दी थी।