वायु सेवा के ‘एयर शो’ के दौरान मची भगदड़, तीन लोगों की मौत, 40 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती

वायु सेवा के ‘एयर शो’ के दौरान मची भगदड़, तीन लोगों की मौत, 40 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती


सीजी न्यूज ऑनलाइन 07 अक्टूबर । भारतीय वायुसेना की 92वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में चेन्नई के मरीना बीच पर एयर शो आयोजित किया गया। मरीना बीच पर रविवार को आयोजित ‘एयर शो’ आकर्षण का केंद्र बना हुआ था।
एयर शो खत्म होने के बाद यहां पर भगदड़ मच गई। इसमें 3 लोगों की मौत हो गई। 40 से ज्यादा लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
प्रदर्शन की शुरुआत भारतीय वायुसेना के विशेष गरुड़ बल के कमांडो के उस साहसिक कौशल के प्रदर्शन के साथ हुई, जिसमें उन्होंने बंधक को मुक्त कराने का एक मॉक अभियान प्रदर्शित किया। लाइटहाउस और चेन्नई बंदरगाह के बीच मरीना पर आयोजित 92वें भारतीय वायुसेना दिवस समारोह में वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमरप्रीत सिंह, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन, उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन, राज्य के विभिन्न मंत्री, चेन्नई की महापौर आर. प्रिया और कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।