गुटखा खरीदने पानठेला पर रुके युवक की बाईक चोरी
भिलाई नगर, 12 फरवरी। डीजल खरीदने अहिवारा बाईक से जा रहा युवक पानठेला पर गुटखा खरीदने रुका इसी दौरान पलक झपकते ही उसकी बाईक अज्ञात चोर ने गायब कर दी। रिपोर्ट पर नंदिनी पुलिस ने धारा 379 के तहत जुर्म दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।
नंदिनी पुलिस के मुताबिक 29 वर्षीय नागेश्वर वर्मा निवासी ग्राम परसूली थाना धमधा खेती किसानी का काम करता है। वह पंकज पटेल के साथ अपनी मोटर सायकल क्रमांक सीजी 07 बीके 6095 से डीजल लेने के लिये अहिवारा जा रहा था। दोपहर 3 बजे ग्राम कोडिया मंडी के पास गुटखा लेने के लिये दोनों रूके और मोटर सायकल रोड किनारे खड़ी कर पानठेला में गुटखा लेने लगे। थोड़े देर बाद गुटखा लेकर मोटर सायकल के पास वापस आए तो उस स्थान पर नहीं मिली। कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। आस-पास पता तलाश के बाद कोई जानकारी न मिलने पर पीड़ित ने नंदिनी थाना पहुंच रिपोर्ट दर्ज करवायी है।

