दुर्ग संभाग ब्रेकिंग : श्रीरामचंद्र मंदिर की 4 एकड़ जमीन कर दी भाजपा नेता की पत्नी के नाम पर, कलेक्टर ने दोनों पटवारी को किया निलंबित

दुर्ग संभाग ब्रेकिंग : श्रीरामचंद्र मंदिर की 4 एकड़ जमीन कर दी भाजपा नेता की पत्नी के नाम पर, कलेक्टर ने दोनों पटवारी को किया निलंबित


सीजी न्यूज ऑनलाइन 05 अक्टूबर । बेमेतरा ब्लाक के मंजगाव गांव के राम मंदिर की जमीन के रजिस्ट्री मामले पर कलेक्टर ने की बड़ी कार्यवाही की है। श्रीरामचंद्र मंदिर की भूमि होने के बाद भी पटवारी की ओर से नक्शा, खसरा, b1 दिया गया और चार एकड़ भूमि को भाजपा नेता के पत्नी के नाम पर रजिस्ट्री कर दी गई । इसको लेकर कलेक्टर ने पटवारी कुंदन सिंह राजपूत और हरीप्रिया साहू को निलंबित कर दिया है साथ ही इस पूरे प्रकरण के जांच के आदेश दिए हैं।

गुपचुप तरीके से हुई थी जमीन की बिक्री

शिकायतकर्ता पप्पू साहु ने बताया, प्रभा माहेश्वरी निवासी बेमेतरा ने ग्राम मजगांव भूमि खसरा नं. 465 रक्बा 1.66 हे. को श्री रामचंद्र मंदिर ग्राम मजगांव के सर्वाकार दुलेश्वर साहू के साथ मिलिभगत करके भूमि को अपने नाम से विक्रय करा लिया है. दुलेश्वर साहू, जो श्री रामचंद्र मंदिर ग्राम मजगांव के सर्वाकार हैं, उसे उक्त भूमि को विक्रय करने का कोई विधिक अधिकार नहीं है. ना ही उसने छग शासन से उक्त जमीन की विक्रय के लिए किसी भी प्रकार की अनुमति ली थी।

आखिर क्या है पूरा मामला

बेमेतरा जिला के मजगांव में श्री रामचंद्र मंदिर की भूमि खसरा नंबर 465 रकबा 1.66 हेक्टेयर की भूमि सन 2020 में मंदिर के सर्वाकार ने बेमेतरा निवासी प्रभा महेश्वरी को बेचा. जिसके बाद अब खरीददार प्रभा महेश्वरी यह जमीन एक किसान को बेच रही हैं. जिसे लेकर ग्रामीणों ने शुक्रवार को बेमेतरा कलेक्टर रणबीर शर्मा से शिकायत की है. मामले में संज्ञान लेते हुए बेमेतरा के कलेक्टर रणबीर शर्मा के निर्देश पर मामले से जुड़े 02 पटवारी कुंदन सिंह राजपूत और हरिप्रिया साहू को तत्काल प्रभाव में एडीएम घनश्याम तंवर ने निलंबित कर दिया है।