भिलाई नगर 03 अक्टूबर । पंडित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय व अनुसंधान केंद्र सेक्टर 9 चिकित्सालय के पूर्व चिकित्सक एमडी मेडिसिन डॉ राजीव पीपरसानिया का आज सुबह सेक्टर 9 चिकित्सालय में निधन हो गया। वे 66 साल के थे। वे पिछले 20 दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। आज दोपहर 12:00 बजे रामनगर मुक्ति धाम में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया है। वह अपने पीछे पत्नी पुत्र और पुत्री से भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। भिलाई इस्पात संयंत्र सेक्टर 9 चिकित्सालय के चिकित्सकों ने उनके निधन पर दुख व्यक्त कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।

