नेशनल हाईवे रोड पर कुम्हारी के पास चलती ट्रक में लगी आग, जिला अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाओं की फायर टीम ने रेस्क्यू कर ट्रक को जलने से बचाया

नेशनल हाईवे रोड पर कुम्हारी के पास चलती ट्रक में लगी आग, जिला अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाओं की फायर टीम ने रेस्क्यू कर ट्रक को जलने से बचाया



भिलाई नगर 03 अक्टूबर। नेशनल हाईवे क्रमांक 53 में आज सुबह चलते ट्रक पर कुम्हारी के पास आग लग गई सूचना मिलते ही अग्नि सामान एवं आपातकालीन सेवा दुर्ग की फायर टीम द्वारा तत्काल पहुंचकर आज पर काबू पाया एवं ट्रक को जलने से बचाया।
अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाए दुर्ग के प्रभारी एवं जिला सेनानी नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 53 पर आज सुबह चलते हुए ट्रक पर कुम्हारी के पास आग लग गई। इसकी सूचना मिलते ही अग्निशमन एवं आपदा प्रबंधन की टीमों तत्काल रवाना किया गया और वहाँ पहुँचकर अग्निशमन कर्मियों ने बड़ी सावधानी पूर्वक ट्रक में लगी आग को बड़ी मशक़्क़त से क़ाबू पाया गया और आग पर क़ाबू पाने में एक अग्निशमन गाड़ी पानी उपयोग किया गया । अग्निशमन कर्मी शरद मेश्राम, नागेश, डीवहार , कुनजेश, धर्मेंद्र द्वारा एक अच्छी टीम बनाकर आग जनी स्थान पर समय पर पहुँच कर आग को समय पर काबू पाया लिया गया एवं स्पॉट पर किसी भी प्रकार की घटना नहीं हुआ। जिला सेनानी नागेंद्र कुमार सिंह ने किसी भी आपातकालीन स्थिति में अग्निशमन कार्यालय नंबर 0788-2320120 पर संपर्क करने की अपील जिले के नागरिकों से की है।