जिले में 954 सैंपल की जांच में मिले 53 कोरोना के नए संक्रमित मरीज, 43 मरीजों ने स्वस्थ होकर की वापसी, एक की मौत
दुर्ग 13 फरवरी । जिला दुर्ग में आज 954 सैंपल की जांच में केवल 53 ए संक्रमित मरीज मिले हैं। जबकि 43 मरीजों ने स्वस्थ होकर वापसी की है। आज भी इलाज के दौरान एक संक्रमित मरीज की मौत हुई है।
जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ गंभीर सिंह ठाकुर ने बताया कि आज भी जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान के लिए कुल 954 सैंपल एकत्रित किए गए थे। जिसमें से केवल 53 की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है। आज भी तिरालिस संक्रमित मरीजों ने स्वस्थ होकर वापसी की है। जबकि एक मरीज की इलाज के दौरान मौत हुई है। डॉ ठाकुर ने बताया कि जिले में लगातार कोरोना महामारी का संक्रमण कमजोर पड़ रहा है। फिर भी सुरक्षा एवं बचाव के लिए नागरिकों को कोविड-19 अनुरूप व्यवहार का पालन करना चाहिए।

