*गांजा की पुड़िया बेच रही वृद्धा गिरफ्तार, करीब आधा किलो गांजा जप्त*

*गांजा की पुड़िया बेच रही वृद्धा गिरफ्तार, करीब आधा किलो गांजा जप्त*


गांजा की पुड़िया बेच रही वृद्धा गिरफ्तार, करीब आधा किलो गांजा जप्त

भिलाई नगर, 14 फरवरी। नकम्मा मोहल्ला बालाजी नगर खुर्सीपार में खुर्सीपार पुलिस ने 405 ग्राम गांजा जब्त किया है। इस मामले में आरोपी ए सुशीला पति स्व. ए राजाराव (61 वर्ष) के खिलाफ नोरकोटिक ड्रग्स एण्ड साइक्रोट्रोपिक सब्सटानसिस एक्ट 1985 की धारा 20(ब) के तहत कार्रवाई की गई है।

एएसआई आर एल नेताम ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर बालाजी नगर नकम्मा मोहल्ले में ए सुशीला के घर तलाशी में घर के अंदर दीवान के गददा में छिपा कर रखा गांजा बरामद किया गया है। आरोपी पुड़िया बनाकर अवैध रूप से इस गांजे को बिक्री करती रही है।