*खुर्सीपार में गैरेज मैकेनिक से मारपीट, शरीर के आधा दर्जन स्थान पर आई चोट*

*खुर्सीपार में गैरेज मैकेनिक से मारपीट, शरीर के आधा दर्जन स्थान पर आई चोट*


खुर्सीपार में गैरेज मैकेनिक से मारपीट, शरीर के आधा दर्जन स्थान पर आई चोट

भिलाई नगर, 14 फरवरी। बीती शाम एचएससीएल कालोनी खुर्सीपार में एक युवक ने गैरेज मैकेनिक से मारपीट कर उसे घायल कर दिया। रात में रिपोर्ट पर खुर्सीपार पुलिस ने आरोपी कैलाश के खिलाफ धारा 294, 323, 506 के तहत जुर्म दर्ज किया है।

खुर्सीपार पुलिस ने बताया कि एचएससीएल कालोनी शिव मंदिर के पास खुर्सीपार निवासी दिलीप सिंह (22 वर्ष) तेलहा नाल के पास एचएससीएल कालोनी में बैठा था तभी आरोपी कैलाश आया और अकारण गाली देते हुए मारपीट की। गैरेज मैकेनिक दिलीप की कलाई, दांत, होंठ, माथा, आंख के पास एवं सिर में चोट आई है।