अहमद नगर में 10 साल के बालक से कुकृत्य करने वाले दुकानदार को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अहमद नगर में 10 साल के बालक से कुकृत्य करने वाले दुकानदार को पुलिस ने किया गिरफ्तार



सीजी न्यूज आनलाईन, 29 सितंबर। एक दुकान संचालक बालक के साथ कुकृत्य करता रहा। आए दिन की हरकतों से तंग आकर पीड़ित ने परिजनों को आपबीती सुनाई जिसके बाद पीडि़त परिवार बच्चे को लेकर थाने पहुंचे और आरोपित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। यह मामला मध्यप्रदेश के जबलपुर जिला में गोहलपुरा थाना अंतर्गत अहमद नगर क्षेत्र का है, जहां एक बालक के साथ घिनौना कृत्य किया गया।
इस मामले में पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक राजा उर्फ वलीद कुरैशी निवासी मंडी मदार टेकरी की अहमद नगर में मांस की दुकान है, वह अहमद नगर निवासी 10 वर्षीय बालक के साथ दुकान के अंदर कुकृत्य किया करता था।