Big Break : बीजापुर के उसूर इलाके में IED ब्लास्ट, चपेट में आए 5 CRPF जवान, सुबह गश्त के लिए निकली थी टीम

Big Break : बीजापुर के उसूर इलाके में IED ब्लास्ट, चपेट में आए 5 CRPF जवान, सुबह गश्त के लिए निकली थी टीम



सीजी न्यूज आनलाईन, 29 सितंबर। बीजापुर के उसूर क्षेत्र के तर्रेम और गुंडम के बीच इलाके में एक बड़ा हादसा हुआ है, जहां IED ब्लास्ट की चपेट में आने से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के पांच जवान घायल हो गए हैं। यह घटना उस समय हुई जब सीआरपीएफ के जवान एरिया डोमिनेशन के लिए टीम सुबह निकली थी। अचानक हुए इस विस्फोट (Bijapur IED Blast News) ने सुरक्षा बलों को चौंका दिया, जिससे कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना के तुरंत बाद घायल जवानों को पास के अस्पताल में ले जाया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। इलाके में सुरक्षा बलों द्वारा सर्च ऑपरेशन भी शुरू कर दिया गया है, ताकि और IED या किसी भी तरह के खतरे का पता लगाया जा सके।
मामले की जानकारी देते हुए वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि रविवार की सुबह सीआरपीएफ की 153 बटालियन के जवान सर्च ऑपरेशन पर निकले थे। कैम्प से करीब 350 मीटर दूर पहुंचते ही अचानक ब्लास्ट हो गया। पीछे चल रहे जवानों ने तुरंत मोर्चा संभाल लिया, लेकिन इस दौरान कोई गोलीबारी नहीं हुई। घायल जवानों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस आईईडी ब्लास्ट में सीआरपीएफ की 153 बटालियन के पांच जवान घायल हो गए हैं। घायल जवानों में साकेत, संजय, पवन कल्याण, लोचन महतो और दुले राजेन्द्र शामिल हैं।