सहकारिता मंत्री केदार कश्यप के ओएसडी पद से हटाए गए…

सहकारिता मंत्री केदार कश्यप के ओएसडी पद से हटाए गए…


सीजी न्यूज ऑनलाइन 28 सितंबर । सहकारिता मंत्री केदार कश्यप के ओएसडी सुनील तिवारी को उनके पद से हटा दिया गया है। मंत्रालय महानदी भवन से जारी आदेश के अनुसार, सुनील तिवारी को उनके मूल पद पर वापस भेजा गया है।

सुनील तिवारी को चार महीने पहले ही सहकारिता मंत्री केदार कश्यप का विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (OSD) नियुक्त किया गया था। लेकिन हालिया आदेश में उन्हें इस पद से हटा दिया गया है।
मंत्रालय द्वारा जारी यह आदेश चर्चाओं का विषय बना हुआ है, क्योंकि चार महीने की अल्प अवधि में ही इस बदलाव को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही हैं।